
पूर्वी दिल्ली के थाना मयूर विहार क्षेत्र त्रिलोकपुरी 32 ब्लॉक से 26 सितंबर 2022 से लापता दो लड़कियों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित परिवार का कहना है कि हमने अपने तौर पर सब जगह तलाश कर लिया। लेकिन दोनों लड़कियों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। परिजनों ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पूर्वी दिल्ली के थाना मयूर विहार में तैनात जांच अधिकारी A.S.I दिनेश ने कार्रवाई करने से मना कर दिया। साथ ही लड़कियों के चरित्र पर भी सवाल उठाने लगा। एएसआई दिनेश ने लड़कियों की गुमशुदगी को लेकर अभद्र टिप्पणी की उसने गुमशुदा लड़कियों की मां से कहा कि तेरी दोनों लड़कियां अपने किसी यार के साथ भाग गई होंगी। पुलिस क्या तेरी लड़कियों की तलाश करने के लिए बैठी है। यह मेरा काम नहीं है तेरे लड़कियों को ढूंढना। पीड़ित परिवार ने इस मामले में थाना मयूर विहार में तैनात A.S.I दिनेश के खिलाफ पुलिस के आला अधिकारियों के पास शिकायत भेजी है। पीड़ित परिवार का कहना है कि A.S.I दिनेश कौन होते हैं। लड़कियों के बारे में अभद्र टिप्पणी करने वाले तथा लड़कियों के चरित्र पर सवाल उठाने वाले। यदि वह आश्वासन नहीं दे सकते तो बिना सोचे समझे किसी भी महिला या लड़की के बारे में अपशब्द नहीं बोलना चाहिए उन्हें सबक मिलना चाहिए। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।