पूर्वी दिल्ली के थाना मयूर विहार फेस-1 क्षेत्र के त्रिलोकपुरी से एक 65 वर्ष के बुजुर्ग हुए लापता। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया।

पूर्वी दिल्ली के थाना मयूर विहार फेस-1 क्षेत्र के त्रिलोकपुरी से एक 65 वर्ष के बुजुर्ग हुए लापता। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया।

परिजनों के अनुसार गुमशुदा व्यक्ति का नाम इस्तिखार खान है। जिनकी उम्र लगभग 65 वर्ष बताई जा रही है जिनकी दिमागी हालत भी ठीक नहीं है। इस्तिख़ार खान उत्तर प्रदेश के जिला अमेठी के जगदीशपुर से अपनी रिश्तेदारी में पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी 32 ब्लॉक में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। दिनांक 22 अक्टूबर 2022 को समय लगभग 2:00 बजे त्रिलोकपुरी के आशियाना टेंट हाउस के पास घूमने के लिए निकले। जो कि अभी तक वापस नहीं आए हैं परिजनों का कहना है कि 3 दिन से हम उन्हें जगह-जगह तलाश कर रहे हैं। लेकिन उनकी अभी तक कोई सूचना नहीं मिल सकी है। परिजनों ने थाना मयूर विहार फेस वन थाने में भी गुमशुदगी दर्ज कराई है लेकिन अभी तक इस्तिखार खान का कोई सुराग नहीं लगा है। पीड़ित परिजनों ने सभी देशवासियों से अपील की है कि उपरोक्त व्यक्ति का कहीं भी सुराग लगे तो कृपया थाना मयूर विहार में सूचना दें। या निम्नलिखित नंबरों पर सूचित करें सूचना देने वाले व्यक्ति को उचित इनाम की राशि से सम्मानित किया जाएगा।
S.H.O. मयूर विहार 8750870627 9811064875….9873077865…9540356457….6386453899…

Leave a comment